समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में बिजली चोरी रूकने का नाम नहीं ले रही है। विद्युत चोर लाईन में कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में विभाग ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत वितरण उपखंड सुभाष नगर के उपखंड अधिकारी नीरज चन्द्र पांडे व अवर अभियंता सतेंद्र नेगी के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने विद्युत चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस अघ्भियान में टीम को जुम्मन शाह निवासी टनकपुर रोड शमशान घाट के घर बिजली चोरी होती मिली। इस पर विद्युत चोर के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


