Cheer bandhan of Holi in Haldwani will be played on March 2, Holika Dahan on 7th and Holi on 8th

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में होली का चीर बंधन पूजन 2 मार्च को किया जायेगा। और 7 मार्च को होलिका का दहन होगा। साथ ही 8 मार्च को होली रंग खेला जायेगा। उक्त निर्णय मंगलवार को यहां श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक में महानगर के पुरोहित-ब्राह्मणों ने शास्त्र सम्मत के बाद लिया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
बैठक में निर्णय लिया गया कि होली का चीर बंधन पूजन होली ग्राउंड सिंधी चौराहे पर 2 मार्च प्रातः 9 बजे होगा। एवं इसके बाद पटेल चोक पर चीर बंधन पूजन होगा। 7 मार्च सांय 5 बजे से होली ग्राउंड पर एक भजन संध्या आयोजन किया जायेगा, जिसमें बाहर से आए कलाकारों के द्वारा होली के गीतों की प्रस्तृति की जायेगी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
श्री रामलीला कमेटी के पुरोहित गोपाल दत्त शास्त्री, ने बताया कि होली का दहन पूजन 7 मार्च को शाम 7 बजे होगा तथा 8 मार्च को रंग की होली खेली जायेगी। कमेटी सदस्य तनुज गुप्ता ने बताया की रामलीला कमेटी निवेदन करती है कि 7 मार्च को होलिका पूजन करने के लिए महिलाएं होली ग्राउंड पर पहुंचती हैं। वह महिलाएं शाम को 6 बजे तक अपना पूजन कार्य पूर्ण कर लें। तद्पश्चात समय से होलिका दहन किया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से श्रीरामलीला कमेटी रिसीवर संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, पुरोहित किशन चंद उपाध्याय, पंडित गणेश जोशी, मनोज गुप्ता, एनवी गुणवंत, तनुज गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, मनोज वर्मा, विजय भट्ट, बसंत अग्रवाल, प्रदीप जनोटी, विनीत अग्रवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















