समाचार सच, हल्द्वानी। रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि, पूर्व जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामनगर इंदर सिंह रावत ने अपने राजनीतिक गुरु पथ प्रदर्शक मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री रावत द्वारा वात्सल्य योजना के लिए योजना के लिए आभार व्यक्त कर एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर ध्यानाकर्षण कराया, कुमाऊ एवं गढ़वाल का मुख्य द्वार होने व बहुतायत में रामनगर व पहाड़ से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए एम्स को रामनगर में स्थापित करने का अनुरोध किया। पर्यटन व रोजगार के दृष्टिकोण से रामनगर में कोसी बैराज पर झील का निर्माण व नौकायन हेतु ध्यानाकर्षण कर उक्त पर शासनादेश करने का अनुरोध, तुमड़िया डैम मालधन में पर्यटन व रोजगार के अवसर स्वरूप झील का निर्माण व सौंदर्यीकरण करने को लेकर पूर्व में अनेक बार सर्वे के उपरांत कार्य शुरू न हो पाने व मंत्री से इसके शीघ्र क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध, वर्ग तीन कब्जा धारकों को संक्रमणीय अधिकार देने हेतु शासनादेश, वन ग्राम में मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी मोबाइल फोन सेवा व पक्की रोड की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध, क्षेत्र पंचायत स्तर पर विकासकार्यों को बढ़ाने हेतु ब्लॉक प्रमुख निधि को बढ़ाने का अनुरोध, मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार के सहयोग के लिए आश्वस्त किया है। हमें विश्वास है कि उनका सहयोग एवम मार्गदर्शन हमें सदा ऐसे ही मिलता रहेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










