मुख्यमंत्री धामी ने किया शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट, कहा-उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा प्रत्येक क्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं की उनका प्रत्येक क्षण उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा। उन्होने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुये लिखा की मुझे उत्तराखण्ड राज्य के ‘मुख्य सेवक’ का पुनः दायित्व दिए जाने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, भारतीय जनता पार्टी के जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को इस ज़िम्मेदारी के लिए उपयुक्त समझा। मैं प्रदेश की अपनी सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु मैं दृढ़ संकल्पित हूं। हम वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का ‘विकल्प रहित संकल्प’ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और मेरा प्रत्येक क्षण उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440