समाचार सच, हल्द्वानी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 1 मार्च को 12 बजे हल्द्वानी पहुंचकर ‘युवा आभार रैली’ को संबोधित करेंगे। सीएम धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 1 मार्च को प्रातः 11.35 बजे खटीमा, हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12.25 बजे रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘आभार रैली’ में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 3.45 पर गौलापार हैलीपेड हल्द्वानी से टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami in Haldwani on March 1, read minute to minute program



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



