मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं, कहा- सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं होली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को समरसता, सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की अनन्त शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हम सबके जीवन में और अधिक सुख-समृद्धि-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो इसकी उन्होंने बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल से कामना की है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

सीएम धामी ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और सन्ताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षाेल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440