मुख्य सचिव ने किया दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/नई दिल्ली। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव द्वारा उत्तराखण्ड निवास के नक्शे का अवलोकन करते हुये भवन के सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा निर्माणाधीन भवन में गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।

गौरतलब है कि 3, गोपिनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। है। भवन में भू-तल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। ग्रीन भवन की तर्ज पर बनाए जा रहे इस भवन का अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है। उत्तराखण्ड निवास का निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा। इसके साथ ही मुख्य सचिव द्वारा उत्तराखंड स्थानिक आयुक्त एकीकृत भवन व उत्तराखण्ड सदन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें -   डिजिटल जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: हल्द्वानी में 3 दिन चला मेगा ट्रेनिंग कैंप, मोबाइल ऐप से होगी गिनती

इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री वी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती ईला गिरी, मुख्य व्यवस्था अधिकारी श्री रंजन मिश्रा एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम अपर सहायक अभियंता श्री अरविन्द सैनी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440