त्वचा, बाल और झुर्रियों के लिए लाभकारी है चिरौंजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चिरौंजी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिहाज से बहुत लाभकारी है। चिरौंजी का पैक (लेप) लगाने से मुंहासे, फुंसी और अन्य कई त्वचा रोग दूर होते हैं। चिरौंजी के नियमित सेवन से शारीरिक ताकत मिलती है, इससे पेट में गैस नहीं बनती है। चिरौंजी में बहुत से विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी2 पाए जाते हैं। चिरौंजी के बीज या नट्स, गुठली फल, जड़, तेल और गम आदि सभी बहुउपयोगी हैं। सूखे मेवे का प्रमुख हिस्सा चिरौंजी पकवानों के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिहास से भी फायदेमंद है। चिरौंजी को पीसकर गुलाबजल में मिलाएं और फुंसियों पर लगायें इसे नियमित रूप से लगाने से चेहरे की फुंसियां कम हो जाती है।
न्यूट्रीशन इंडेक्स: विटामिन बी व सी, फॉसफोरस, आयरन और कैल्शियम युक्त चिरौंजी की 100 ग्राम मात्रा से 656 कैलारी ऊर्जा मिलती है। इसमें कार्बोहाइडेरट 12 ग्राम, प्रोटीन 21 ग्राम व फायबर 3.8 ग्राम होता है।
चिरौंजी को ऐलोबेरा और चंदन के पाउडर के साथ मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इसमें संतरे के छिलके और चिरौंजी को दूध के साथ पीसकर मुहांसों पर पैक बनाकर लगाएं जब पैक सूख जाए तब चेहरे को धो लें। लाभ होने तक इसका प्रयोग जारी रखें।
खांसी-जुकाम में राहत – 5 से 10 ग्राम चिरौंजी को पिसी नारियल की गिरी के साथ सेंक लें। इसे पीसकर एक कप दूध के साथ उबालें व थोड़ा इलायची पाउडर व थोड़ी शक्कर मिलाकर पिएं। इससे खांसी व जुकाम में आराम मिलता है।
चिरौंजी का तेल बालों को काला करने के लिए उपयोगी है। ये आपके बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यदि आप भी अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो रोज इसका सेवन करें।
झुर्रियों को करती दूर – इसे पीसकर गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं व सूखने पर सामान्य पानी से धो लें। इससे चेहरे पर चमक आती है। शरीर पर फंुसी होने पर इसे पीसकर दूध में मिलाकर लगाने से काफी आराम मिलता है।
कौन न लें – जिन्हें बार – बार यूरिन आने, अपच व कब्ज रहता है वे इसे न लें क्योंकि ये तासीर में गर्म व भारी होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440