कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने किया 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Chorgaliya police arrested 01 liquor smuggler with raw liquor

समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। थाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में व्यापक स्तर पर शराब की अवैध तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में गुरूवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम कश्मीर सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी ग्राम गुर नानकपुरी गोंठा थाना सितारगंज उधम सिंह नगर बताया।
पुलिस टीम में कां0 रूप बसंत राणा, वीरेंद्र राणा शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440