समाचार सच। फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिस पर जमकर अब बवाल हो रहा है। आपको बता दे यह डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसका टाइटल काली है और इसके विवादित पोस्टर में माता काली को सिगरेट पीते दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं काली माता के हाथ में एलजीबीटी का झंडा भी दिखाया गया है। जैसे ही पोस्टर आउट हुआ वैसे ही लोगों ने इसका न केवल जमकर विरोध किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस पर जरूरी कार्रवाई करने की मांग भी की है।
कौन हैं लीना मनिमेकलाई?
लीना मनिमेकलाई स्वतंत्र फिल्ममेकर, पोएट और एक्ट्रेस हैं, जो अब तक दर्जन भर से ज्यादा डॉक्युमेंट्री बना चुकी हैं। फिल्ममेकर बनने से पहले उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। उनकी पहली डॉक्युमेंट्री 2003 में महात्मा नाम से आई थी, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु के अरक्कोनम के करीब मगट्टुचेरी गांव के अरुंधतियार समुदाय के बीच प्रचलित देवता को बेटियों को समर्पित करने की प्रथा के बारे में दिखाया था। वे अपनी डॉक्युमेंट्री के माध्यम से दलित महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा जैसे मुद्दे भी उजागर कर चुकी हैं।
पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, हर दिन हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जाता है। क्या सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान ले रही है। इसके आगे यूजर ने गृहमंत्री अमित शाह, गृह मंत्रालय, पीएम ऑफिस और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को टैग कर लिखा है, कृपया यह न भूलें कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए हमसे कैसे पूछताछ की गई। आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
एक यूजर ने लिखा है, शर्म करो, मां काली का ये स्वरूप। जो दिखाया है, वो तुम्हारा है न कि मां काली का और इस बात का दंड मां काली स्वयं देंगी तुम्हे। इस दुष्कर्म के लिए तुम्हे कभी भी क्षमादान नहीं मिलेगा। एक यूजर का कमेंट है, यह हमारी आस्था का अपमान है। कृपया क़ानून व्यवस्था बनाए रखें और भारतीय दंड संहिता की धारा 295। के तहत उचित कार्रवाई करें। इस हैंडल को बैन कर दो नहीं तो यह भारत में अशांति पैदा करेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



