सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना अनुमति निर्माणधीन दुकानों को किया सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में इन दिनों बिना अनुमति कार्य करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना अनुमति लेंटर डालने पर तीन दुकानों को सील कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें आर्य समाज स्टेशन रोड स्थित व्यंजना होटल की तीन दुकानों में बिना अनुमति लेंटर डाला जा रहा है। जब इसकी जांच कराई गई तो पाया इनके पास किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं है। इस पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निर्माणाधीन दुकानों को सील कर दिया। साथ ही बिना अनुमति कार्य करने पर सख्त कार्यवाही की हिदायत भी दी है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440