सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, मेले का किया उद्घाटन

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 26 फरवरी को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अपने परिवार संग शिवलिंग पर जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जिसे और भव्य व दिव्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार मंदिर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इसे ‘मंदिर माला मिशन’ से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   एक क्लिक में जारी हुई 111 करोड़ से अधिक पेंशन राशि, धामी सरकार ने 7.5 लाख लाभार्थियों को दिया लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं वनखंडी महादेव के भक्त हैं और इस ऐतिहासिक मंदिर के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि हर साल शिवरात्रि के अवसर पर यहां 12 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

यह भी पढ़ें -   ६ अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वनखंडी महादेव मेले का शुभारंभ होते ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भक्ति भाव से शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं, और मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440