CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित कर आम जनमानस तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि जनजीवन, सामाजिक ढांचे और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे में यह पंचांग कैलेंडर इस गौरवशाली विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

उन्होंने बताया कि इस कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की सटीक जानकारी के साथ-साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों का महत्व भी दर्शाया गया है। इसके जरिए लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से और गहराई से जुड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

पंचांग में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है, जो न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं।

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के हर नागरिक के लिए उपयोगी साबित होगा और भविष्य में इसे और अधिक समृद्ध स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440