हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बताया प्रेरणास्रोत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रख्यात समाजसेवी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुगुणा जी का जीवन संघर्ष, संकल्प और सेवा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने न सिर्फ राजनीति में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। पर्वतीय क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट था और उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति उनका प्रेम उन्हें जनता से जोड़ता था।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने भी बहुगुणा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440