सीएम धामी ने अमरनाथ में फंसे हुए उत्तराखण्ड के श्रद्धालुओं से दूरभाष पर की बात, कहा- सभी को सुरक्षित निकलने को हर स्तर पर होगा प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। सीएम धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया।

आपको बता दें कि बीते दिवस शनिवार को जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाकर्मी जुटे हुए हैं एवं राहत और बचाव कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं से दूरभाष पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

उन्होंने कहा कि चिंता मत करो सब लोग यहां से निकल जाओगे। इस दौरान एक श्रद्धालु ने कहा कि हम 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं, हम लोग रात में 4 बजे कैंप में आ गए थे। हमारा सामान बह गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बात करता हूं, इन तमाम लोगों के नाम और दे दीजिए। आप लोग किस कैंप में हो। कोई बात नहीं आप लोग कैंप में आ गए हो ना ? समाचार एजेंसी एएनआई के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की श्रद्धालुओं के साथ बातचीत का वीडियो साझा किया। सीएम ने कहा कि अमरनाथ में राज्य के भी लोग फंसे हैं और उन सबको निकालने के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मैं गृह मंत्री और उपराज्यपाल (जम्मू-कश्मीर) से अनुरोध करूंगा कि फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जाए। फंसे लोगों को सहायता प्रदान कराने में हम लगे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

इधर एनडीआरएफ के निदेशक जनरल अतुल करवार ने बताया कि 16 लोगों की मौत की खबर है और 40 के आसपास लोग लापता हैं। रात साढ़े 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला फिर बारिश के कारण राहत एवं बचाव अभियान रोका गया, वापस सुबह 6 बजे से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440