कोचिंग कर रही महिला ने युवक पर लगाया गाली गलौच का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोचिंग कर रही एक महिला ने एक युवक पर उसके साथ गाली गलौज करने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम आनंदनगर रामनगर निवासी उर्वशी पत्नी श्याम लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सेवायोजन कार्यालय में कोचिंग कर रही है। उसके पास गत दिवस एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और अश्लील बातें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की भी धमकी दे रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में बीएलओ की संदिग्ध मौतः के दबाव में टूटी कमला की हिम्मत या कुछ और? जांच से खुलेगा राज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440