समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने युवक पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उसके भाई पर चाकू से हमला भी बोला गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में जफर पुत्र मौ. इरशाद निवासी लाईन नं 9, आजाद नगर ने कहा है कि बीती 28 नवम्बर की रात शब्बू पुत्र हनीफ उसके घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। इस बीच उसने उसके भाई जुबेर पर भी चाकू से हमला बोल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



