डॉ. हृदयेश के निधन पर किया शोक व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनैतिक दल, समाजसेवियों आदि ने इनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।
डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ‘प्रदेश जीएसटी प्रभारी’ व्यापार मण्डल ने भी हल्द्वानी की विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष, विकास की नारी, आयरन लेडी जैसे नामों से विख्यात, वर्तमान सहित तीन वार हल्द्वानी की विधायक रही, हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक, विकास की नारी डॉ श्रीमती इंदिरा हरदेश का आकस्मिक स्वर्गवास ना केवल हल्द्वानी वरन संपूर्ण उत्तराखंड की राजनीति में गहरा आघात एवं क्षति है। जिसकी पूर्ति करना नामुमकिन है। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
उधर चोसैनी वैश्य महासभा ने भी डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी सोच हमेशा विकास की रही। उन्होंने कभी पक्ष – विपक्ष का भेदभाव नहीं करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी। शोक प्रकट करने वालों अध्यक्ष रामजी लाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, योगेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तराखंड सरकार की विपक्ष की नेता, प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व मंत्री श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा महासभा परम पिता परमेश्वर से उनके परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि हमने उत्तराखंड की एक ऐसी महिला विभूति को खो दिया है जिसकी पूर्ति होने में सदियां लग सकती है श्रीमती ह्रदयेश ने हमेशा महिलाओं व समाज के शोषित वर्ग के लिए कार्य किया है हम उन्हें सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं
शोकाकुल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम चंद्र राकेश सौभाग्य भारद्वाज, संजीव शर्मा, सुशील शर्मा, कौस्तुभ चंदोला, योगेश जोशी, श्रीमती हेमा मेलकानी, श्रीमती मीरा उनियाल, वंदना शर्मा, सिद्धि सुयाल, विनीता शर्मा, बृजेश तिवारी, एचआर उपाध्याय, ललित पांडे, मनमोहन जोशी, रविंद्र तेवरिया, विवेक वशिष्ठ आदि पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440