नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट में घमासानः कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने लिया पार्टी छोड़ने का फैसला, राजनीतिक दलों में मची हलचल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लोकसभा चुनावों का कभी भी ऐलान हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। टिकट ऐलान से पहले ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इस्तीफे की होड़ के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस संबंध में उनकी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दें कि दीपक बल्यूटिया कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. एनडी तिवारी के भतीजे हैं और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा रहे हैं। हर मौके पर सरकार को घेरने वाले दीपक बल्यूटिया क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं। पूर्व में वह विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। इससे वह खासे आहत दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह कांग्रेस से जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। शायद दीपक बल्यूटिया बल्यूटिया शीघ्र ही इस संबंध में मीडिया से रूबरू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440