दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

खबर शेयर करें

समाचार सच अध्यात्म डेस्क। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ का आयोजन अत्यंत हर्षाेल्लास, आत्मीयता और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से नर्सरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम और सम्मान अभिव्यक्त किया।

नन्हे विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिकाएँ प्रस्तुत कीं। लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ अपने अटूट रिश्ते, स्नेह और अपनत्व को जीवंत रूप में मंचित कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रीटा अग्रवाल ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और बुजुर्गों के प्रति आदर की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यालय की इस पहल को सराहनीय बताया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने अपने उद्बोधन में कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन में अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन के अनमोल स्रोत होते हैं। उनके सान्निध्य से बच्चों का भावनात्मक और नैतिक विकास सशक्त होता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

समापन अवसर पर उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर गर्व और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। यह आयोजन विद्यालय की उस सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक संवेदनशीलता को भी समान महत्व दिया जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440