सीएम के हल्द्वानी आगमन पर कांग्रेस व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हल्द्वानी में 30 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली स्थल एमबी इन्टर कालेज मैदान का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुरूवार को यहां पहुंचना था। उससे पूर्व की यहां सीएम के आगमन पर कांग्रेस व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अगल-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन करने लगे। लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके इस प्रदर्शन को विफल करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सीएम यहां से प्रस्थान होने के बाद उक्त सभी को छोड़ दिया गया।

यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का विरोध करते हुए सीएम का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वापस जाओ, जनता का पैसा बर्बाद करना बंद करो, युवाओं को रोजगार दो, आइएसबीटी का निर्माण करो, बदहाल स्वस्थ सेवाओं को ठीक करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर थे।

गिरफ्तारी देने वालो में हेमन्त साहू, नाजिम अंसारी, राजेन्द्र बिष्ट, शानू अल्वी, पंकज कश्यप, ताहिर आंसरी, किरन माहेश्वरी, सचिन राठौर, शहजाद अली, शहनवाज मलिक, आनिस सिद्दीकी, कैलाश कोहली साहित आदि कांग्रेसजन शामिलेे थे।

यह भी पढ़ें -   12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्यग्रहण का दुर्लभ संयोग, आखिर क्यों खास है यह दिन?”

इधर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाने आ रहे थे। तभी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक कर गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि साढ़े चार साल तक डबल इंजन की भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर या तो मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है या उद्योगपतियों के हितों के लिए काम किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नफ़ीस अहमद खान, सिराज अहमद, मोनू कुमार, विकास कुमार, हरीश लोधी, रितिक कांत, विकास यादव सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   97 दिन बाद रूस से घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, परिवार ने बताई रोजगार के नाम पर फंसाने की पूरी कहानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440