कांग्रेस प्रत्याशी जोशी ने किया हल्द्वानी में धुआंधार जनसंपर्क, कहा-भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत, जनता से मांग रहे माफी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के 9वें दिन के प्रचार का केंद्र हल्द्वानी क्षेत्र रहा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज प्रातः कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित आवास पर चुनाव संचालन समिति की अलग अलग बैठकों के उपरांत चंबल पुल (लालडांठ रोड) पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग संवाद कर उनमे जोश का संचार किया और कांग्रेस के घोषणा-पत्र को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इसके उपरांत राजपुरा क्षेत्र में सभा के माध्यम से स्थानीय लोगो से चुनावी चर्चा कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी न्याय योजनाओं की जानकारी साझा की। शाम के समय मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड और नारायण नगर कुसुमखेड़ा में जनसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत हैं और जनता से माफी मांगते हुए मोदी के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे हैं। प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अगर विकास कार्य किये हैं, तो वह उन विकास कार्याे के नाम पर जनता से वोट मांगे, ना कि माफी।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस विकास करना जानती है और हल्द्वानी का सर्वागीण विकास इसका जीवंत उदाहरण है। सुमित हृदयेश ने हल्द्वानीवासियो से विकास के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रयाग दत्त भट्ट, दीपक बल्यूटिया, ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बलुटिया, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, एनबी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, संजय किरौला, पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, गोविंद बगड़वाल, डॉ केदार पडलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट, राधा चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, मन्नू गोस्वामी, छात्र नेता संजय जोशी, हेमंत साहू, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, सविता गुरुरानी, सीमा भटनागर, अल्का आर्य, जूही चुफाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान विजय कुमार, विनोद कुमार, वीर सिंह बिष्ट, खीमानंद पांडेय, हरीश लाल, जगदीश भारती, कृष्ण राम, मंजू पांडेय, आरती पपौला, मंजू दानू, मंजू तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रचार में योगदान दिया।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440