लोगों के घर-घर दस्तक दे रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, धुआंधार जनसंपर्क जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने अपने विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। वह लोगों के घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही जनसंपर्क के दौरान कई लोग सुमित से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहें जिसे एक ओर कांग्रेस का परिवार भी बढ़ रहा है।

मंगलवार को भी सुमित ने नवीन मंडी, मल्ला गोरखपुर, वार्ड नं0 -7 और 10, में व्यापक जनसंपर्क किया। इसके साथ ही कैनाल रोड, डॉक्टर कॉलोनी, कुमाऊं कॉलोनी, एकता विहार, गुरु तेग बहादुर रोड, गंगा कॉलोनी, सखावत गंज, नवाबी रोड, स्टेट बैंक के पीछे वाले क्षेत्र, डॉ. मीना साह वाली गली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगो से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर जगदंबा नगर, जय दुर्गा कॉलोनी, जोहर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बाल्मीकि कॉलोनी क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता द्वारा मिल रहे अपार स्नेह और अपनेपन से अभिभूत होकर सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें -   सघन चेकिंग अभियान के तहत कालाढूंगी एवं काठगोदाम में वाहन सीज, 02 चालक गिरफ्तार

जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच में महिपाल ऐठानी, मुन्ना पाठक, अनुराग चतुर्वेदी, तरुण अधिकारी, हिमांशु जोशी ने सुमित से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेस में आये लोगों स्वागत कर फूल मालायें पहनायी।

यह भी पढ़ें -   वैशाख माह 2026: अप्रैल के महीने में कौन - कौन से खास रहेंगे तीज - त्यौहार

इधर पार्षद अनुराधा नेगी, शशि नेगी, राजेंद्र नेगी, नवीन वर्मा, हरीश जोशी, जीवन कार्की, योगेश कांडपाल, कैलाश जोशी, पार्षद राजेन्द्र जीना, सौरभ भट्ट, गजेंद्र गोनिया, बसंत मिश्रा, अनिल जोशी, हरेंद्र अधिकारी, मोहन लटवाल, अज्जू साह, हेम जोशी, मनोज पंत, पूरन बिष्ट, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, रविंद रावत, जगजीत, सुशील डुंगरकोटी, प्रमोद कोटलिया, आनंद अधिकारी, नीरज गर्ग, सज्जाद अली, घनश्याम भट्ट, खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, आशीष कुराई, राहुल मठपाल, अमन, ललित जोशी, दीपक पाठक, नरेंद दानु, मंजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि ने अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सहयोग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440