बढ़ती महंगाई व लड़खड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष ने रखा उपवास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई व लड़खड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सांकेतिक उपवास रखकर प्रदेश सरकार को चेताया प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर महानगर काग्रं्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क (रविवार) में बढ़ती महंगाई व बिगड़ती स्वास्थ्य के खिलाफ एक घन्टे का उपवास रखा गया। उपवास कार्यक्रम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ सेवा व बढ़ती महंगाई के प्रति बिलकुल भी चिन्तित नजर नहीं आ रही है। आज पूरे देश व प्रदेश का आमजन मानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। देश-प्रदेश में फैली वैश्विक महामारी के समय में जिस तरह सरकार स्वास्थ्य सेवाएं, वैक्सीनेशन की कमी और बढ़ती महंगाई ने आमजन मानस के इस्तेमाल में आने वाली चीजें जैसे डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल, खाद्य सामग्री आदि वस्तुओं पर लगाम लगाने पर सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने सरकार से जनता की समस्याआंे के समाधान न करने का दोषी ठहराते हुए तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, जगमोहन चिलवाल, हुकुम सिंह कुवंर, विजय सिजवाली, ललित जोशी, हाजी सुहेल, महानगर महामंत्री संदीप भैसोड़ा, महानगर महामंत्री दीप पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविंद बिष्ट, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, पीसीसी सदस्य केदार पड़लिया, गुरप्रीत प्रिन्स, मनोज श्रीवास्तव आदि ने उपवास कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440