दीपक बल्यूटिया को मनाने में सफल रही कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी शैलजा के सम्मुख वापस लिया अपना इस्तीफा

खबर शेयर करें

प्रदेश प्रवक्ता दीपक बोले-कांग्रेस में 35 वर्षों की यात्रा रहेगी जारी, राहुल जी की देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में पूर्ण सहभागिता रहेगी

समाचार सच, हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस को कुछ राहत मिली है। कांग्रेस के आखिरकार प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया को मनाने में सफल रही। बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर व वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों से बातचीत कर अपना इस्तीफा उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सम्मुख वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाईः निजी व्यक्ति से सरकारी काम कराने पर दो कानूनगो पदावनत

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस में 35 वर्षों की यात्रा जारी रहेगी। बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश प्रबुद्ध जनता अपना मत कॉंग्रेस को देकर लोकतंत्र बचाने, देश बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। बल्यूटिया ने कहा कि कॉंग्रेस के शीर्ष निताओं ने उनकी बात का सम्मान किया वे उनके आभारी हैं और यथा शक्ति वो कॉंग्रेस में रहते हुए पूर्व की भाँति जनसेवा करते हुए स्व० नारायण दत्त तिवारी जी विकास की सोच को आगे बड़ाने को संघर्षशील रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   अमित शाह ने हरिद्वार से धामी की जमकर तारीफ, बोले– “एक-एक समस्या खत्म कर रहे हैं सीएम”

बल्यूटिया ने कहा पूरा प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, महँगाई की मार, भ्रष्टाचार के बोलबाले से जनता त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार मस्त है। बहन अंकिता की हत्या से पूरा प्रदेश सरमशार है। देवभूमि वाशियों के लिए अंकिता की हत्या व आत्मा की शांति के लिए न्याय दिलाने का यही सही समय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उत्तराखण्ड वासी बहन अंकिता व उनके माता पिता को न्याय दिलाने में पूर्ण भूमिका निभाएँगे। आज हमारी बहन बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440