6 को एलआईसी और एसबीआई के कार्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : धीरेंद्र प्रताप

खबर शेयर करें

Congress to protest at LIC and SBI offices on 6th: Dhirendra Pratap

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस आगामी छह फरवरी को राज्य भर के जिला मुख्यालयों और महानगर मुख्यालयो में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने दी है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर इन दोनों सरकारी संस्थाओं ने 80000 करोड़ से ज्यादा का निवेश अदानी समूह के संस्थानों में किया है जिसका हाल में भंडाफोड़ होने के बाद देश के करोड़ों निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर आप कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य भर में इसका विरोध करने का निश्चय किया है और इस मामले को लेकर अब 6 फरवरी को अदानी समूह के विरुद्ध कार्रवाई और भारतीय जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मिलीभगत के विरुद्ध 6 फरवरी को कांग्रेश राज्यव्यापी सत्याग्रह करेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में पहचान से खिलवाड़ का काला खेल बेनकाब: फर्जी आधार-पैन रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया अदानी समूह के धोखेबाजी के चलते जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निवेशकों को 33060 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और अडानी समूह की है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सुप्रीम कोर्ट के एक एक्टिव चेंज द्वारा जांच कराए जाने की मांग करते हुए अडानी समूह के विरुद्ध ईडी द्वारा भी जांच किए जाने की मांग की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440