प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ता आक्रोशित

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर मामले में पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ता आक्रोशित हैं। जिसको लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने मौन उपवास रखा।

यह भी पढ़ें -   बुलंदशहर यूपी का कपिल आया था रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड…एक पल में उजड़ गया परिवार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, लेकिन पीड़ितों की मदद करने उनका हाल जानने के लिए कांग्रेस नेता किसानों के बीच पहुंच रही थी उनको गिरफ्तार कर सरकार ने पूर्ण रूप से तानाशाही रवैया अपनाया है, जो एक स्वतंत्र लोकतंत्र में गलत परंपरा है। कांग्रेस का कार्यकर्त्‍ता इसकी निंदा करता है। उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह, बुधदेव सेमवाल, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, अमित मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, नागेंद्र सिंह, भारत भूषण कौशल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, अजय रावत, करतार नेगी, उमेद बोरा,राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देहरादून पहुंचा श्रीलंका का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440