बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने दून व हल्द्वानी में फूंका भाजपा सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

Congressmen burnt effigy of BJP government in Doon and Haldwani due to rising inflation

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि, गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने देहरादून तथा हल्द्वानी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जिला और महानगर स्तर पर बढ़ती महंगाई के विरोध में उत्तराखंड की सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम था।

कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में बिजली के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब राज्य नाम मात्र का ऊर्जा प्रदेश रह गया है। क्योंकि सरकार आए दिन बिजली के दाम बढ़ाए जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में बेतहाशा बिजली पैदा हो रही है, वहां, दूसरे राज्यों से अधिक दामों में बिजली ली जा रही है. इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है। उनका कहना था कि यह सरकार आम लोगों की समस्याओं को दरकिनार करने वाली सरकार है। एक साल में बिजली तीन तीन बार दाम बढ़ाए जाते हैं और आम जनता को इसके महंगाई के बोझ तले दबाया जाता है। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, मंजू सागुड़ी, विमला सागुड़ी, जया कनार्टक, मंयक भट्ट, हेमन्त बगड्वाल, एनबी गुणवंत सहित आदि कांग्रेसीजन शामिल था।

यह भी पढ़ें -   जनता दरबार में डीएम का सख्त संदेश… अवैध शराब पर छापे, शिकायतों का मौके पर समाधान

इधर देहरादून में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए। उसके बाद जुलूस की शक्ल में एश्ले हॉल चौक पहुंचे। जहां कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली के दाम बढ़ाने की दोबारा योजना बना रही है। 2022 में यूपीसीएल द्वारा तीन बार बिजली के दाम बढ़ाए गए। अब एक बार फिर यूपीसीएल ने 17 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर आम जनमानस को नए वर्ष का तोहफा दिया। इसका भी कांग्रेस पार्टी तीखा विरोध करती है। जसविंदर गोगी ने कहा कि आम आदमी अभी कोरोना से संभला भी नहीं है, जबकि भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ने में लगी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440