कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था बनाने में पूर्णतया विफल होने का आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही कानून व्यवस्था में जल्द सुधार लाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को महानगर कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा राज में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। हत्या, बलात्कार व अन्य अपराघ्धों को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हरिद्वार में मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या के रूप में देखा जा सकता है। यही नहीं प्रदेश के अन्य शहरों में भी आये दिन बलात्कार व हत्या की घटनाएं घटित हो रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार इन वारदातों पर रोक की दिशा मे कोई कदम उठाती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को अपराधी शरणस्थली बनाते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भी अपराधों को अंजाम देने के बाद सुरक्षित निकल जा रहे हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन इन अपराधियों को पकड़ पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस-प्रशासन का ध्यान यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटने में लगा हुआ है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से लचर कानून व्यवस्था में सुधार लाने, देवभूमि को अपराधियों की शरणस्थली से मुक्त करने के लिए युद्घस्तर पर घ्गिरफ्तारी अभियान चलाने, मासूमों, युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। पुतला दहन व प्रदर्शन में जगमोहन चिलवाल, कानू बिष्ट, गोविंद बिष्ट, नरेश अग्रवाल, हर्ष पान्डे, महेश शर्मा, संजय बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, किरन मेहरा, संदीप भैसोड़ा, इकबाल अंसारी, सलमुद्दीन, रिहान मियां, कौशलेंद्र भट्ट, गोविंद बगड्वाल, हेम पान्डे, कमल कुमार, गिरिजा तड़ागी, अभिनव छिम्वाल, हर्षित जोशी, अशोक जोशी,पूरन बिष्ट आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः आज फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों से मैदान तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, रहे सर्तक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440