कांग्रेसियों ने शहीद जवान राहुल को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले के कनलगांव निवासी जवान राहुल रैसवाल के शहीद होने पर कांग्रेसियों ने बुधवार की देर शाम डीके पार्क स्थित शहीद स्मारक मैं कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और जम्मू – कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुये वीरगति को प्राप्त हुए उनके शौर्य बलिदान को नमन किया। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वाले लोगों ने राहुल रैसवाल अमर रहे, आतंकवाद मुर्दाबाद नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें -   ८ मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा राहुल रैसवाल के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उनका कहना था कि आतंकवाद से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है हमारे सैनिक आखिर कब तक ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, शब्बीर अहमद, सन्दीप भैसोड़ा, सोनू अन्सारी, फरमान अली, लक्ष्मी नारायण, शाहनवाज मलिक, मो.सरफराज, विनोद काण्डपाल, आनंद गुप्ता, मदनलाल सागर, अरूण सागर, पंकज साहू, मो.फैज, सचिन राठौर, वारिस मालिक, साहिल राज, अजीम खान, सोमपाल, समद कुरैशी सहित कई लोग शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440