हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शनः संगठन सृजन अभियान की कमान संभालने पहुंचे कैप्टन अजय सिंह यादव, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर संगठन सूजन अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को हल्द्वानी महानगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कैप्टन यादव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, साथ ही हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष और कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी उन्होंने लंबा राजनीतिक अनुभव हासिल किया है।

आज उन्होंने हल्द्वानी के ऐतिहासिक स्वराज आश्वम में आयोजित पत्रकार वार्ता में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वे 7 सितम्बर तक हल्द्वानी प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान लगातार बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गांधी स्कूल के पास डॉक्टर की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे अस्पताल स्वामी

प्रेस वार्ता के बाद केएन यादव ने महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों से भी विचार-विमर्श कर संगठन सुजन अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में मुफ्त फलदार पौधे बांटे, बोले डॉ. आशुतोष पंत हर व्यक्ति पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ी को दे स्वच्छ वायु-पानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में कैप्टन यादव का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ नारे लगाकर उनका अभिवादन किया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट सहित हरीश मेहता, सतीश नैनवाल ललित जोशी, प्रयाग दत्त भट्ट, हेमन्त बगड़‌वाल, भोला दत्त भट्ट, सुहैल सिद्दीकी एन. बी. गुणवंत, खजान पडि, गोविंद बगड़‌वाल, मोहन बिष्ट, हेम पांडे, कुंदन नेगी जाकिर हुसैन, मधु सांगूठी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, विमला सांगूड़ी मुकुल बलुटिया, रवि जोशी, मोहम्मद गुफरान्, राजेन्द्र जीना हेमन्त शर्मा, नवीन पांडे, महेशानंद, हेमन्त साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440