उत्तराखण्ड के भाजपा पूर्व विधायक का विवादित बयान, दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को ठहराया जिम्मेदार

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला व छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का पहनावा जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

पूर्व विधायक ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वह छात्राओं की पोषाक में भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिवर्तन लाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे आना चाहिए, तभी इस घृणित कृत्य में कमी आ सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440