एसटीएच में पुनः सेवा में लिये जाने की मांग लेकर कोरोना वॉरियर्स का धरना जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता-सुशील भट्ट)। डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में पुनः सेवा में लिये जाने की मांग को लेकर यहां बुध पार्क में कोरोना वॉरियर्स का धरना आज भी जारी रहा। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुनः बहाली की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि अगर शीघ्र ही उनकी मांग पर कार्यवाही नहीं होती है तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

आपकों बता दें कि डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत करोना वॉरियर्स की 31 मार्च से सेवा समाप्त कर दी है। जिससे आक्रोशित होकर 1 अप्रैल से एसटीएच के सभी कोरोना वॉरियर्स ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि जब तक उन्हें पुनः सेवा में लिया जाता है उनका आंदोलन जारी रहेगा। वॉरियर्स यह भी कहना है कि अगर शासन-प्रशासन उनकी मांग पर चुप्पी साधी रही तो वे अपने धरना प्रदर्शन को अनिश्चित कालीन हड़ताल में बदलने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर कोरोना वारियर्स आकाश रावत, मंजुल राणा, हरीश राणा, भावना, कविता शर्मा, जय सिंह, संजय पांडे, चंपा बिष्ट, दिलीप कुमार, अवतार भंडारी, हिमानी, पंकज सिंह, नेहा मेर, संध्या आदि बैठे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440