उत्तराखण्ड की साहसी महिला, दराती लेकर गुलदार से भिड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/रुद्रप्रयाग। जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए गुलदार पर दराती से कई वार कर दिए। इस दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शोरगुल सुनकर गुलदार भाग खड़ा हुआ। इस हमले में महिला घायल हो गई जिसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जखोली ब्लाक के मखेत गांव की दीपा देवी पत्नी अषाड़ सिंह रावत नजदीक के जंगल के किनारे पशुओं के लिए घास लेने गई हुई थी। तभी वहां झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने दीपा पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वह पहले तो घबरा गई, लेकिन बाद में साहस दिखाते हुए उसने घास काटने वाली दरांती से गुलदार पर वार करने लगी। इस दौरान दीपा की चिल्लाने की आभाव सुनकर क्षेत्र के आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और उनके हो-हल्ला करने पर गुलदार वहां से घने जंगल की ओर भाग गया। साहसी दीपा व क्षेत्र के लोगों से उसकी जान बच गयी। बाद में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली में भर्ती कराया गया है। दीपा के पैर पर गुलदार के नाखून लगने से काफी ज्यादा घाव हो गया है। इधर क्षेत्र में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खटीमा गोलीकांड की बरसी पर छलका आंदोलनकारियों का दर्द, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बोले- गैरसैंण राजधानी का सपना अब भी अधूरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440