महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 और 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। आयोजन की निगरानी के लिए एसपी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल श्री राजेश यादव सहित सभी अधिकारी देर रात से ही मंदिर परिसर में मौजूद रहे और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   २ अप्रैल २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सुव्यवस्थित दर्शन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अत्यधिक भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से सुचारू रूप से दर्शन कराए गए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया गया।

यह भी पढ़ें -   हनुमान जन्मोत्सव 2026: हनुमान जी के ये उपाय आपके जीवन के संकटों को दूर करने वाले होते हैं

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बीडीएस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

नैनीताल पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए अपील की है कि श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में दर्शन करने आएं, उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440