सेहत से लेकर सौंदर्य तक बेहद फायदेमंद हैं जीरा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय खाने में जीरे का प्रयोग खूब किया जाता है, जीरा आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। जीरा काला, सफेद और मटमैले रंग में उपलब्ध होता है। आपको बताते हैं कि जीरे का प्रयोग सेहत के लिहाज से आखिर किस तरह फायदेमंद है। साथ ही आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि इस तरह का नकली या मिलावटी जीरा कितना नुकसानदेह है।
जीरा के सेवन के फायदे –
हार्ट अटैक से बचता है: जीरा ख़राब कोलेस्ट्रॉल और फैट को शरीर में बनने से रोकता है। इसलिए यह वजन कम करने में मदद करता है साथ ही हार्ट अटैक से भी बचता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात में रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म चाय की तरह चुस्की लेकर पियें।
एनीमिया: एनीमिया खासतौर पर महिलाओं की सेहत पर असर डालता है। यह समस्या हो तो खाने में जीरे का सेवन नियमित तौर पर करें। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को दूर करने के साथ ही थकान और तनाव को भी कम करेगा।
त्वचा में कसाव लाता: त्वचा ढीले होने के बाद ही झुर्रियां हो जाती हैं जो कि बुढ़ापे की निशानी मानी जाती है। जीरे में समाहित विटामिन ई चेहरे की त्वचा में कसाव लाता है और साथ ही निखार बढ़ाता है।
लाता हैं सौंदर्य में निखार: जीरे में बहुत से ऐसे तत्व भी होते हैं जो आपके सौंदर्य में निखार लाते हैं। ये तत्व त्वचा पर पड़े विभिन्न दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं। जीरे में विटामिन ‘ई’ होता है जो त्वचा के लिए लाभदायक होता है।
त्वचा और बालों के लिए जीरे में मौजूद विटामिन ई त्वचा और बालों को तो सही करता ही है साथ ही इसका एक अन्य गुण ये भी है कि यह तमाम तरह के त्वचा संबंधी संक्रमणों को दूर कर देता है। रातभर जीरे को पानी में भिगोकर रखकर इस पानी का प्रयोग आप अपने बालों के लिए कर सकते हैं। शैंपू करने के बाद बालों को इस जीरे के पानी से धोने पर, बालों को पोषण मिलेगा साथ ही उनमें चमक भी आती है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440