समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठगों के जाल में फंस कर लोग अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। आए दिन हो रही वारदातों और पुलिस द्वारा जागरूक करने के बाद भी लोग झांसे में आ रहे हैं। अब महिला को लाटरी निकलने का झांसा देकर साइबर ठग ने उससे 83 हजार रूपए की नगदी ठग ली। महिला को जब एहसास हुआ कि वह ठगी जा चुकी है तो वह पुलिस की शरण में पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रही है। छड़ायल निवासी कंचन पत्नी राजू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने उसकी 25 लाख रूपए की लाटरी निकलने की बात कही और इसके एवज में 16 हजार रूपए उसने एकांउट में ट्रांसफर करने की बात कही, इसी तरह झांसे में फोन करने वाले के द्वारा 83 हजार 100 रूपए अपने एकाउंट में डलवा लिए। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










