समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन पुलिस ठगों को गिरफ्तार कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। इस क्रम में ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया और हजारों की रकम उड़ा ली।
पुलिस को सौंपी तहरीर में गोविन्द पुरम कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी योगेश चौहान ने कहा है कि उसकी मां के मोबाइल पर एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले सख्श ने स्वयं को रिश्तेदार बताया और कहा कि वह कोविड से ग्रसित है और डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लिहाजा उसे ईलाज के लिए कुछ पैसों की जरूरत है। अपनी मां के कहने पर योगेश ने अलग-अलग किश्तों में 15 हजार की रकम फोन करने वाले सख्श के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये। योगेश के अनुसार बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि उनका कोई भी रिश्तेदार कोविड से ग्रसित नहीं है। इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










