कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बनकर साइबर ठग ने उड़ाए 77 हजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। साइबर ठग ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर किशनपुर के एक व्यक्ति के बैंक खाते से 77 हजार रुपये उड़ा लिए। थाना राजपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

किशनपुर गांव राजपुर निवासी रघुवीर सिंह का एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड आना था। उन्हें ब्लूडार्ट कोरियर सर्विस से मैसेज आया कि आपका कोरियर सात फरवरी तक मिल जाएगा, जोकि बताई गई तिथि पर नहीं मिला। आठ फरवरी को रघुवीर सिंह ने गूगल पर ब्लूडार्ट का नंबर सर्च किया। इससे मिले एक नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने कहा कि वह कोरियर सर्विस का कर्मचारी बोल रहा है। रघुवीर की समस्या के समाधान के लिए एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने को कहा। लिंक को क्लिक करते हुए खाते से धनराशि उड़ गई।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440