डांस फीवर 2025ः हल्द्वानी ऑडिशन में 145 प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा, 60 पहुंचे सेमीफाइनल में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वूमेन्स क्लब ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित डांस फीवर 2025 का 28 जून को हुए ऑडिशन में 145 बच्चों में करीब 60 बच्चों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। उक्त क्वालीफाई करने वाले बच्चें 13 जुलाई को ऑनलाइन के माध्यम से अगले पड़ाव फाइनल में पहुंचेंगे। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यक्रम आयोजिका मोनिका शर्मा ने बताया कि डांस फीवर 2025 का ग्रांड-फिनाले 3 अगस्त को ऊंचापुल स्थित श्रीराम वाटिका बैंकट हाल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें उक्त फाइनल क्वालीफाई करने के बाद बच्चें अपना दमखम दिखायेंगे।

आपको बता दें कि विगत माह की 28 जून को नवाबी रोड स्थित रूद्राक्ष बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप डांस फीवर 2025 का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। जिसमें 5 से 12 वर्ष और 13 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि निर्णायक मंडल सहित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। निर्णायक मंडल में मसक्कली डांस ग्रुप की डायरेक्टर दीपिका बिष्ट और जाने-माने डांसर सौरभ पोप शामिल रहे। खास बात यह रही कि दर्शकों के विशेष आग्रह पर दोनों निर्णायकों ने भी स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका मोनिका शर्मा ने जानकारी दी कि ऑडिशन में से चयनित लगभग 60 प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। यह सेमीफाइनल राउंड 13 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी चयनित प्रतिभागियों को 11 जुलाई की रात 12 बजे तक अधिकतम 2 मिनट की अपनी डांस प्रस्तुति वीडियो आयोजकों द्वारा दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेजनी होगी। समय सीमा के बाद वीडियो प्राप्त न होने पर प्रतिभागी को प्रतियोगिता से बाहर माना जाएगा।

3 अगस्त को होगा ग्रांड फिनाले
मोनिका शर्मा ने बताया कि डांस फीवर 2025 का ग्रांड फिनाले 3 अगस्त को ऊंचापुल स्थित श्रीराम वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागी इस दिन स्टेज पर अंतिम मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

साथ में होंगे अन्य आकर्षक इवेंट
ग्रांड फिनाले के दिन ही प्रातः 10 बजे से ‘मिस और मिसेज पहाड़न’ प्रतियोगिता और अपने प्रोफेशन में जिनको महारत हासिल है ऐसे महिलाओं को सम्मानित का भी आयोजन होगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर खास चर्चित रील प्रतियोगिता ‘गुलाबी शरारा’ और ‘सिलिमी’ पर आधारित वीडियो रील्स का निर्णय भी उसी दिन किया जाएगा। इन उक्त दोनों के प्रतियोगिताओं के लिए 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन खुले हैं।
इच्छुक प्रतिभागी और अभिभावक इन कार्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबंर 9309049778 और 7302541975 पर संपर्क कर सकते हैं।

मोनिका शर्मा ने बताया कि ऑडिशन में प्रतिभाग करने वाले वे सभी बच्चे जो सेमीफाइनल राउंड के लिए चयनित नहीं हो सके, उन्हें प्रतिभागिता प्रमाणपत्र उनके व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन भेजा जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल राउंड में शामिल 60 बच्चों में से जो प्रतिभागी फाइनल के लिए चयनित नहीं होंगे, उन्हें उनका प्रमाणपत्र व पुरस्कार 3 अगस्त को ग्रांड फिनाले के दिन प्रदान किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440