उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर यहां दरकी पहाड़ी, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर स्थित हेलंग से मारवाड़ी तक निर्माणाधीन 5 किलोमीटर लंबे बाईपास में भारी भूस्खलन हुआ है। गनीमत यह रही कि कार्य कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार द्वारा निर्माण एजेंसी बीआरओ हेलंग से अणीमठ तक इस बाईपास का निर्माण करवा रही है।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सूत्रों से पता चला है कि इस सड़क की कटाई के लिए सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं दी गई है, फिर भी कार्य में लगी एजेंसी गुपचुप तरीके से ब्लास्टिंग कर रही है, जिसके कारण आसपास की पहाड़ियां दरकने लगी हैं।

भूस्खलन के कारण सड़क निर्माण में लगी कंपनी की एक मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस भूस्खलन में दर्जनों हरे पेड़ भी जमींदोज हो गए हैं, जो पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440