झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिला फेरी लगाने वाले अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, लक्सर। हरिद्वार हाईवे में पीपली गांव के समीप झाड़ियों में फेरी लगाने निकले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। घटना की परिस्थिति व शरीर में चोट के निशान के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय राजेंद्र पुत्र फूल सिंह गांव-गांव में जाकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह राजेंद्र साइकिल से कपड़े बेचने के लिए निकला था, लेकिन बीती देर शाम तक वो घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में राजेंद्र को खोजने का काफी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं बुधवार सुबह उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि राजेंद्र का शव लक्सर हरिद्वार हाईवे पीपली गांव के पास पड़ा हुआ है। वहीं राजेंद्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440