उत्तराखंड के यूट्यूबर बिरजू मयाल पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को बिना डर अपनी आवाज देने वाले कोटाबाग के लोकप्रिय यूट्यूबर बिरजू मयाल के साथ एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने बिरजू पर बर्बर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना हल्दुआ काशीपुर क्षेत्र में हुई। हमले के बाद बिरजू को तुरंत काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बिरजू मयाल लंबे समय से उत्तराखंड के जंगल, जल, जमीन और सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी बेबाक राय रखते आए थे। उनकी निडरता के चलते कई लोग मानते थे कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है, और बिरजू खुद भी इस खतरे से वाकिफ थे। इस हमले ने उनके समर्थकों और आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440