राजभवन में आयोजित हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम 

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजभवन में आज दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित राजभवन अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।

राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन उत्तराखंड के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने परिजनों की समस्याओं को भी सुना और उनका हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय मेजर तरूण कुमार, उप सचिव श्री एन के पोखरियाल, अनुसचिव जी0डी0 नौटियाल, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डॉ.महावीर सिंह, डॉ. एके सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440