रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को दी उत्तराखण्ड में यह अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को दी उत्तराखण्ड में अहम जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और तथा मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिला है और अब मुख्यमंत्री को लेकर मंथन होना है। जिसके और नेता विधायक दल के चुनाव होना है। जिसके लिये पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक बनाए गए।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड के साथ ही अन्य राज्य में भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के लिए अमित शाह को पर्यवेक्षक तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि मणिपुर के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक और किरण रिजिजू को सह पर्यवेक्षक बनाया तथा गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक और एल मुर्गन को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440