देहरादून: SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, STF ने 2 आरोपी पकड़े

खबर शेयर करें

रिमोट एक्सेस से हल हो रहे थे प्रश्नपत्र, अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपये तक वसूली की तैयारी

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने SSC मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन, एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून में छापेमारी के दौरान परीक्षा लैब के पास यूपीएस कक्ष में जमीन के नीचे बनाए गए गुप्त चैम्बर से लैपटॉप, राउटर और रिमोट एक्सेस सिस्टम बरामद किए गए। इन उपकरणों के जरिए बाहर बैठे संचालक प्रश्नपत्र हल कर अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचा रहे थे।

यह भी पढ़ें -   समाजसेवी बबीता बिष्ट की याद में बच्चों के बीच बांटी खुशियां

जांच में सामने आया कि गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रति उम्मीदवार करीब 10 लाख रुपये तक की मांग कर रहा था। बरामद उपकरणों को जब्त कर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए आईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने पत्रकारों को बताया कि नकल का पूरा सेटअप बेहद सुनियोजित तरीके से भूमिगत चैम्बर में छुपाया गया था, जिसे ऊपर से सेफ्टी टैंक जैसा रूप दिया गया था। रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए बाहरी लोकेशन से कंप्यूटर नियंत्रित कर प्रश्नपत्र हल कराए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -   ३१ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (नागलोई, दिल्ली) और भास्कर नैथानी (देहरादून) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440