मांसपेशियों में ऐंठन ज्यादा होने के कारण डिहाइड्रेशन सी स्थिति बन सकती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मांसपेशियों में ऐंठन होना एक सामान्य समस्या है। जो कभी भी अचानक हो सकता है। मसल्स क्रैम्प अक्सर पैरों की पिंडली में होता है। ये अपने आप ठीक हो जाता है या दवा के जरिए ठीक होता है। मांसपेशियों में ऐंठन ज्यादा होने का कारण डिहाइड्रेशन, एक ही स्थिति में ज्यादा समय तक बैठने से होता है। इसके अलावा सुचारू रूप से ब्लड सप्लाई न होने से, उम्र ज्यादा होने से और प्रेगनेंसी के कारण आपके मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।

मांसपेशियों में ऐंठन को ठीक करने के टिप्स

  • ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। मांसपेशियां अगर हाइड्रेट रहेंगे तो उनमें क्रैम्प नहीं होगा।
  • अगर हमेशा रात में ही आपके मांसपेशियों में ऐंठन होती है तो बिस्तर पर जाने से पहले आप मांसपेशियों को खींचें और थोड़ा दबा लें।

मांसपेशियों में ऐंठन के लिए घरेलू इलाज

  • मांसपेशियों को खींचने से आपको राहत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर आप हल्का मसाज भी कर सकते हैं।
  • आप नट्स खाएं, क्योंकि उसमें मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम से मांसपेशियों में ऐंठन नहीं होती है।
  • मांसपेशियों में ऐंठन को दूर रखना है तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के सेवन से ऐंठन में आराम पा सकते हैं।

(मांसपेशियों की ऐंठन के लिए डॉक्टर मोबिजॉक्स टैबलेट रिकमेंड कर सकते हैं। अपने चिकित्सक की सलाह के बिना कभी खुद से कोई दवा न लें।)

मांसपेशियों में ऐंठन को ठीक करने के लिए क्या खाएं?

  • मांसपेशी में ऐंठन को ठीक करने के लिए केला खाएं। क्योंकि, केला पोटैशियम, मैग्निशियम और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।
  • स्वीट पोटैटो में केले की तुलना में छह गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। सात ही पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।
  • एवोकैडो में ज्यादा मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। ये आपके मांसपेशियों के फंक्शन को सुचारू करने में मददगार होता है।
  • कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
  • दूध, संतरे का जूस, नट्स, सैल्मन मछली और टमाटर खाने से ऐंठन नहीं होती है।
यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: द्वितीय दिन - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से होगी, जानिए पूजन विधि, महत्म और मंत्र

मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या क्या है?
मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। हालांकि, आमतौर पर इसका जोखिम बढ़ती उम्र के दौरान और अत्यधिक शारीरिक कार्य करने के कारण हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन होने के कारण तेज और काफी गंभीर दर्द होता है, जिससे सोते समय या चलते समय परेशानी महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या औमतौर पर अस्थायी हो और स्थायी दोनों ही हो सकती है। लेकिन, इसके कारण शारीरिक कार्यों में बाधा आ सकती है।

मांसपेशियों में ऐंठन होने का क्या कारण है?
गरम मौसम में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करनें या अत्यधिक शारीरिक कार्य करने के कारण मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या आ सकती है। आमतौर पर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या एथलीट्स के लिए सबसे आम हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या शरीर की किसी भी मांसपेशी में हो सकती है जिनमे कंकालीय मांसपेशियां जैसे एंकल, पीठ, जांघ, एड़ी या हाथ की मसल्स भी शामिल होती है। मांसपेशियों में ऐंठन का मुख्य कारण मांसपेशी में संकुचन के कारण हो सकता है जो सामान्यतः डिहाइड्रेशन, बहुत ज्यादा भारी वजन उठाने या शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण हो सकता है। इसके अलावा, मांसपेशियों में ऐंठन नर्व स्टिमुलेशन के कारण भी हो सकता है

मांसपेशियों में ऐंठन के उपचार क्या हैं?
मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या का उपचार आमतौर पर घरेलू रूप से किया जा सकता है। हालांकि, इसके समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर इसके उचित उपचार की सलाह भी दे सकते हैं। साथ ही, नीचे बताए गए तरीकों से भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

प्रभावित मांसपेशियों को आराम दें
शरीर के जिन भी अंग की मांसपेशी में ऐंठन हो, उस प्रभावित स्थान पर किसी प्रकार का जोर न डालें। हालांकि, हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां भी करते रहें। अगर कुछ घंटों बाद भी ऐंठन या दर्द की समस्या बनी रहती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

स्ट्रेच करेंः
प्रभावित मांसपेशी के अंग को थोड़ी-थोड़ी देर बार स्ट्रेच करते रहें।

मालिश करें –
मालिश करने से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में हल्दी मिलाएं और उसे हल्का गर्म करके, मालिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य दर्द निवारक तेलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिकाई करें
मांसपेशियों की ऐंठन वाले हिस्से पर गरम तौलिया या हीट पेड लगा कर उसकी सिकाई करें। इससे ऐंठन कम किया जा सकता है।

शरीर को हाइड्रेड करते रहें
मांसपेशियां में ऐंठन की समस्या डिहाइड्रेशन के कारण भी हो सकती है। ऐसे में आपको चाहिए की आप अपने शरीर को हाइड्रेट करते रहें। इसके लिए पानी और इलेक्ट्रोलाइट, जैसेः जूस, स्पोर्ट्स ड्रिंक आदि के रूप का सेवन उचित मात्रा में करते रहें।

डॉक्टर से संपर्क करेंः
कभी-कभी मांसपेशियों को ऐंठन की समस्या शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण भी हो सकती है। अगर आपको इसकी समस्या बार-बार हो रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

मिनरल्स की पूर्ति के लिए खाएं केलेः
मिनरल्स जैसे कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि की कमी को पूर करने के लिए नियमित रूप से कैले खाएं। केलों में उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है, साथ ही कच्चे एवकाडो, भुने आलू, पालक और फैट फ्री या स्किम्ड दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

अनानास का सेवन करेंः
अनानास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो मांसपेशियों के ऐंठन और दर्द की समस्या को दूर करने में लाभकारी हो सकता है। साथ ही, यह गठिया और जोड़ों के दर्द के उपचार में भी मददगार हो सकता है।

नमक मिले पानी से नहाएं
मांसपेशियों में ऐंठन का उपचार करने के लिए नहाने के पानी में काला नमक मिलकार नहांएं। काले नमक में मैग्नीशियम की मात्रा होती है जो मांसपेशियों से जुड़ी समस्या में उपचार कर सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440