दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आएंगे उत्‍तराखंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। इस दौरान केजरीवाल यहां रोड शो में शामिल होंगे और फिर कार्यकर्त्‍ताओं के साथ बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन करेंगे।

दून में आप के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। हरिद्वार को शामिल किए बिना यह संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता। ऐसे में आप 21 नवंबर को हरिद्वार में रोड शो का आयोजन करने जा रही है, जिसका नेतृत्व अरविंद केजरीवाल करेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल मीडिया से रूबरू होंगे और फिर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी ने केजरीवाल के दौरे के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें -   ८ मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440