समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नित नये तरीकों के माध्यम से सरकार के विरोध में प्रदर्शन करता नजर आ रहा है, कभी पुतला फूंक, कभी सब्जी बेच, कभी रक्तदान कर विरोध कर रहा है इसी कड़ी में उनके द्वारा आज आंखों पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के तहत व्यापारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी पटेल चौक में एकत्रित हुए, जहां उनके द्वारा आंखों में काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार खोलने की मांग की, इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार की आंखों मै पट्टी बंधी है उसको व्यापारियों की परेशानियां नजर नहीं आ रही है इसलिए उनके सरकार की आंखों को खोलने के लिए ऐसा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से अपने आन्दोलन को विगत कई दिनों से चला रहे हैं। परन्तु सरकार की आंखें नहीं खुल रही है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी, ग्रीन सिटी सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष जसपाल सिंह, भूपेश बिष्ट, सुमित साहू, रवि गुप्ता, संजय कृष्ण कुमार परगाई, विजय नारायण त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, वैभव गुप्ता, अमित टम्टा, जतिन अग्रवाल, संजय कपूर, अरमान सैफी, ललित बहेलिया, जगदीश चंद्र, मुकेश दानू, राहुल सागर, लोकेश कुमार गुप्ता, आकाश जायसवाल, अनिल गुप्ता, तुषार चौधरी, कार्तिक कश्यप, टीटू जेस्मीन, मोहम्मद आरिफ, राहुल आदि उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










