समाचार सच, हल्द्वानी। बाजार खोलने की मांग को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बुद्ध पार्क में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया साथ ही सरकार को चेताया कि अगर शीघ्र व्यापारियों को आर्थिक सहायता राहत पैकेज तथा बाजार को जल्द नहीं खोला गया तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होगा। पुतला दहन के दौरान बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि अगर जल्द बाजार को नहीं खोला जाता है तो व्यापारी अपनी गिरफ्तारी देने के लिए बाध्य होंगे। राकेश बेलवाल ने कहा की व्यापारी वर्ग अब बहुत परेशान हो चुका है और सरकार को चाहिए यह समय जनता की समस्याओं के साथ खड़े होकर साथ देना का है। प्रदेश सचिव रमेश जोशी ने कहा कि सरकार के द्वारा तानाशाही दिखाई जा रही है जब तक हमारे देश में डबल ट्रिपल सरकारें होंगी ऐसे में विपक्षियों की संख्या भी कम होने के कारण इनकी मनमानी चलती रहेगी। प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने बताया कि शनिवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा देवकीनंदन चौरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश कोआर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, युवा जिला संरक्षक हेमंत साहू युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता युवा कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष भूपेश बिष्ट, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल युवा मंडल कोषाध्यक्ष सुमित साहू सोनू कपूर दीपक कपूर जगदीश गुप्ता मनोज गुप्ता अनस सिद्दीकी अमित शर्मा आकाश जायसवाल वैभव गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










